यदि हम लोग भगवान श्रीराम के पुतले को सड़क पर जला दें तो आप हमारा क्या करेंगे?????
रविवार, 18 अक्टूबर 2009
आप सब देख सकते हैं कि ये पटाखा कुक्कू ब्रान्ड है और स्नेहा फायरवर्क्स का उत्पाद है लेकिन फिर इस पर माता लक्ष्मी का चित्र बना कर लक्ष्मी क्रैकर्स लिखने की क्या आवश्यकता है???यदि भगवान राम या अन्य देवी-देवताओं के पुतले या चित्र को सड़कों पर खुलेआम जलाने पर हमें कानूनी व सामाजिक तौर पर कड़ा दंड मिलना चाहिये तो क्यों नहीं इस दुष्ट राक्षसों के इस तरह के उत्पादनों पर प्रतिबंध लगता? यदि आप सभी इस विषय में गम्भीरता से सोच सकें तो अवश्य प्रतिक्रिया दें।
इस तरह के देवी-देवताओं, महापुरुषों के चित्रों वाले पटाखों को विक्रेताओं से खरीद कर या ताकत है तो छीन कर बहते पानी में विसर्जित कर दें। यदि पुलिस कार्यवाही करती है तो आप समुचित उत्तर दे सकते हैं कि आपने ऐसा क्यों करा ये कोई लूटपाट नहीं बल्कि अपनी धार्मिक आस्था की रक्षा का मामला है जिसका हक संविधान ने हर भारतीय को दे रखा है। ध्यान रखिये कि पहले इस विषय पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज़ कराएं यदि ऐसे पटाखे जब्त न हों तब ये कार्यवाही करें। कानून अपने हाथ में न लें। विक्रेता, उत्पादन कर्ता, प्रयोगकर्ता सभी दोषी हैं इस मामले में ये अवश्य जान लीजिये। किसी को अधिकार नहीं है कि वह दूसरे नागरिक के धर्म को ऐसे लज्जित करे।
जय नकलंक देव
जय जय भड़ास

3 टिप्पणियाँ:
nice
धार्मिक आस्था की रक्षा का मामला है जिसका हक संविधान ने हर भारतीय को दे रखा है।
आप सही कह रहे हैं आस्था से खिलवाड़ तो हो ही रहा है साथ ही ये भी सिद्ध करा जा रहा है कि हिंदू(कथित)धर्म के स्वयंभू ठेकेदारों की लगामें भी इन जैसे लोगों के ही हाथों में है। सच लिखा है कि यदि हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम का पुतला सड़क पर जला दिया जाए तो पूरा देश सुलगने लगेगा... भ्रष्ट बुद्धि का साफ़ उदाहरण।
जय जय भड़ास
एक टिप्पणी भेजें