महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को रोकने के लिये,आवश्यक है एक क्रान्तिकारी सामाजिक परिवर्तन

शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012


महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को रोकने के लिये,
आवश्यक है एक क्रान्तिकारी सामाजिक परिवर्तन
जब हवाई जहाज बनाने के लिये पहला कदम उठाया गया था तब उस समय की सोच व विचारों का विश्लेषण करके हवाई जहाज तैयार किया गया था, जैसे-जैसे विचारों में बदलाव आते गये तो नये-नये विचारों की परिकल्पनायें बनती चली गईं, जिसके परिणामस्वरूप हवाई जहाज में भी नये-नये परिवर्तन आते चले गये, आज एक नये और पूरी तरह आधुनिक साजों सामान से लैस हवाईजहाज मानव समाज की सेवा करने के लिये तत्पर है|
हम आसानी से इस क्रिया को समझ सकते हैं कि सीमित साधनों की उपलब्धता से बनी सोच का परिणाम और साधनो में वृद्धि के साथ बनी सोच का परिणाम मानव कल्याण में कितनी सर्वोपरि भूमिका अदा करता है, एक जमाना था जब मानव ने अपनी दुनिया बसानी शुरू की,  उस समय सीमित साधनों की उपलब्धता का उपयोग करते हुये एक सामाजिक संरचना का चित्रण किया, जिसे बुद्धिजीवियों ने मजबूती प्रदान करने के लिये धार्मिक रूप में परिवर्तित किया, उससे हमारे धार्मिक कानून तैयार हुये जिसे समय-समय पर धर्म के ताकतवर ठेकेदारों ने अपने उपयोग व उपभोग के लिये परिवर्तित किये, उन धार्मिक नियमों के गलत उपयोग को समझते हुये कई बुद्धीजीवियों ने नये-नये धर्म  बनाये जैसे "बौध धर्म"|
यह धार्मिक नियम उस समय के साधनों की उपलब्धता के अनुसार तैयार किये, गये जब मुगलों का आक्रमण हुआ तब महिलाओं की रक्षा के लिये बाल विवाह जैसी प्रथा का चलन उस समय की माँग के अनुसार चल पड़ा| आज हमारे पास असीमित साधन और विचारों की नई श्रृंख्ला मौजूद है जो हमें भूतकाल की गलतियों को सुधारने का मौका दे सकती है, आज हमें एक ऐसे सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता है जिसका उपयोग हम मानव कल्याण की भलाई के लिए कर सके| इन सब घटनाओं की विवेचना करते हुये हमारा संगठन एक नये समुदाय की रचना करने जा रहा है जो आज के समाज की जरूरत है|
किसी भी समाज को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने के लिये पूरी आबादी को एक जुट होकर संघर्ष करना चाहिये, मगर हमारे समाज में आधी आबादी (महिलाओं) को इस संघर्ष में दूर रखा जाता है जिसके परिणामस्वरूप बलवान (पुरूष वर्ग), कमजोर (महिला वर्ग) का शोषण करने से नहीं हिचकते| यहाँ वह कहावत सिद्ध होती है जैसे "पेन्सिल चुराते सात साल के बच्चे को अगर दण्ड न दिया जाये तो वह बड़ा होकर चोर डाकू बन जाता है" उसी प्रकार अगर महिलाओं का शोषण करने वालों को रोका नहीं गया व महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत नहीं किया गया तो घर की महिलाओं का शोषण करने वालों(क्योंकि यहाँ "घर" में उनका कोई बलशाली "प्रतिद्वंदी" नहीं होता) के हौसले बढ़ते चले जाते हैं और वह चार दिवारी के बाहर भी अपनी अनैतिक विचारों की मानसिकता फैलाने से नहीं हिचकते| यहाँ अगर हम महिलाओं को मानसिक रूप से इस काबिल बना दें कि वे इन पुरूषों की (महिलाओं को पांव की जूती समझने वाली) गलत मानसिकता का उचित विरोध कर सकें व उनके द्वारा अनैतिक कार्यों और भ्रष्टाचार के द्वारा कमाई गई पूँजी का विरोध कर सकें, जिससे समाज में इन पुरूषों द्वारा फैलाई जा रही गन्दगी को रोका जा सके| अगर महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत नहीं किया गया तो इन पुरूषों द्वारा किये जा रहे घृणित कार्य जैसे बलात्कार, चोरी, डकैती,  भ्रष्टाचार आदि पर रोक नही लगाई जा सकेगी, क्योंकि कोई भी गलत कार्य की जानकारी महिलाओं को पहले प्राप्त होती है, मगर वे उसका विरोध इसलिए नहीं कर पाती क्योंकि वह मानसिक रुप से कमजोर होती है| मतलब पुरूष को मौका मिलने पर महिला के साथ जो शोषण करता है उसका असर वह समाज में भी फैलाता है और अनैतिक कार्य करने से भी नहीं हिचकता, इन्हीं सब अनैतिकताओं को देखते हुए हमारे द्वारा एक नये समुदाय की स्थापना का फैसला किया गया, जो आज के हालातों और साधनो का उपयोग करते हुए मानव समाज की भलाई के लिए बनाया गया है, इस पूरी मुहिम के सहयोग के लिये Microsoft Company व ऐसी कई कंपनियों से बातचीत चल रही है, जो कभी भी इस मुहिम के साथ खड़ी हो सकती है, ऐसी कंपनियाँ व संगठन जो देश में व्याप्त सामाजिक व राजनैतिक बुराईयों को दूर करना चाहते हैं, वे संगठन से ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं व उचित सुझाव दे सकते हैं|
जल्द ही मुंबई में इस समुदाय का पहला अधिवेशन रखा जाने वाला है हमारा समुदाय इस अधिवेशन को प्रायोजित करवाना चाहता है, अतः जो प्रायोजक इस अधिवेशन को प्रायोजित करना चाहें वह ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं|
समुदाय के सुझाव हेतु   :      communitysuggestion@bvbja.com
आर्थिक मदद हेतु         :      financialhelp@bvbja.com
मुंबई प्रायोजक हेतु      :      mumbaisponsor@bvbja.com
संपर्क हेतु                   :      contact@bvbja.com
देश में सामाजिक व राजनैतिक बुराई को दूर करने की चाह रखने वाले sms करके पंजीकरण कर सकते हैं, sms करने का तरीका :
BVBJA FirstName MiddleName LastName Pincode 47
उदाहरणः BVBJA Ram Swaroop Gupta 400218 47
और SMS भेज दें 56767 पर|
इस समुदाय में शामिल सभी व्यक्तियों को कुछ नियमों का पालन करना होगा :-
         अधिक जानकारी के लिये पूरा पढ़िये






0 टिप्पणियाँ:

प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। कोई भी अश्लील, अनैतिक, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी तथा असंवैधानिक सामग्री यदि प्रकाशित करी जाती है तो वह प्रकाशन के 24 घंटे के भीतर हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यदि आगंतुक कोई आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक को सूचित करें - rajneesh.newmedia@gmail.com अथवा आप हमें ऊपर दिए गये ब्लॉग के पते bharhaas.bhadas@blogger.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं।
eXTReMe Tracker

  © भड़ास भड़ासीजन के द्वारा जय जय भड़ास२००८

Back to TOP