जैन बाल दिक्षा के ओचित्य पर आज डा.रूपेश श्रीवास्तव का सवाल

शनिवार, 9 मई 2009


(राष्ट्रपति डॉ,कलाम आचार्य महाप्रज्ञ , के दर्शन करते हुई)

डा. रूपेश श्रीवास्तव ने एक प्रशन भेजा। प्रशन:- हाल ही में उठे बच्चों को बचपन में ही दीक्षा देने के कानूनी विवाद का संदर्भ लेकर अवश्य लिखिये प्रतीक्षा .
महामहीम आचार्य महाप्रज्ञ के सन्देश महामहिम राष्ट्रपति डॉ,कलाम के पुछे बाल मुनि के प्रशन उत्तर के हवाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट उदयपुर के ऐतिहासिक फैसेले को लोगो कि जानकारी के लिऐ, माध्यम बनाया गया इसका प्रसारण
"हे प्रभू यह तेरापन्थ" द्वारा प्रसारित एवम डॉ रुपेश श्री वास्तव एवम अन्य मित्रो के सवाल एवम उसके समाधान हेतू -

जय जिनेन्द्र

इस पर सबसे पहले हम महामना आचार्य महाप्रज्ञजी के विचार आम जन के समाधान हेतु प्रसारित कर रहे है।

चार्य महाप्रज्ञ -"बाल दीक्षा या वृद्ध दीक्षा के विचार अलग अलग है, अनुभव अलग है। विचार तो यह है कि छोटा बालक क्या समझता है ? क्या दीक्षा लेगा ? अनुभव यह कहता है कि दीक्षा के लिये जो समय चाहिऐ वह शायद बालक मै अच्छी होती है। बूढे मे कमजोर होती है क्यो कि मै देख रहा हू कि हमारी (तेरापन्थ घर्म सघ) आचार्य परम्परा मे आचार्य तुलसी ११-१२ वर्ष मे दीक्षित हुये। मै साढे दस वर्ष की अवस्था मे दीक्षित हुआ। हमारे पुज्य गुरुवर कालुगुणी जी भी १०-१२ मे दीक्षित हुऐ। आचार्य मघवागणी, एवम चोथे आचार्य जयचार्यजी भी जो शक्ती शाली आचार्य हुऐ नो वर्ष कि आयु मे दीक्षा ली। तो अनुभव यह है केवल बोद्धिक दृष्टि से देखते है तो कहते है छोटा बालक क्या समझताहै,,,,, दुसरा तर्क यह भी है वैदिक आचार्यो ने, जैन आचार्यो ने दिया है कि कपडे को मैला करके धोने की अपेक्षा कपडे को मेला ही न करे,गन्दा भी न बने तो रागात्मक सस्कार एक युवा है, बडी अवस्था मे है, रागात्मक सस्कार बढ गऐ तो उन्हे तोडना बहुत मुश्किल है। जिनके नही बढे वे तो अलिप्त है। अनुभव और परम्परा के तो अलग - अलग बयान है तथा बोद्धिक ता के स्थर पर सोचने वाले अलग बोलते है ये तो अपना स्तर है।"

आचार्य महाप्रज्ञ (प्रज्ञा कि यात्रा)

दिनाक १४ फरवरी २००३ को भारत के महामहिम राष्ट्रपति डॉ,कलाम ने तेरापन्थ भवन कान्दिवली मे अचार्य महाप्रज्ञजी के दर्शन किऐ। मुम्बई हवाई अड्डे से सिधे आचरप्रवर के चरणो मे पहुचे। आचार्य श्री से वार्तालाप समाप्त हुई राष्ट्रिपती जैसे ही खडे हुऐ , अनेक बाल मुनि कक्ष मे आ गये। राष्ट्रपति महोदय बाल मुनियो के बीच मे चले गये। मुनि मुदित, मुनि महावीर,मुनि मनन, आदि प्रसन्न चेहरो पर दृष्टिपात करते हुए राष्ट्रपति ने बाल मुनियो से पुछा कि-" आप प्रसन्न रहते है। आपकी प्रसन्नता का रहस्य क्या? " बाल मुनि मनन कुमारजी ने कहा-" कि मै साधू हू इसलिऐ प्रसन्न हू।" बाल मुनि मनन कुमारजी ने कहा-" यह आचार्यवर के आशीर्वाद का फल है।" बाल मुनि के इस उत्तर राष्ट्रपति महोदय प्रभावित हुऐ। और एक अग्रेजी कविता भी सिखाई। १४ फरवरी को तेरापन्थ भवन शाम को आऐ राष्ट्रपति महोदय १५ फरवरी तक यही रुके।

(कल आप पढे इसका भारतीय कानुनी पहलू क्रमश: कल भी जारी

0 टिप्पणियाँ:

प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। कोई भी अश्लील, अनैतिक, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी तथा असंवैधानिक सामग्री यदि प्रकाशित करी जाती है तो वह प्रकाशन के 24 घंटे के भीतर हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यदि आगंतुक कोई आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक को सूचित करें - rajneesh.newmedia@gmail.com अथवा आप हमें ऊपर दिए गये ब्लॉग के पते bharhaas.bhadas@blogger.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं।
eXTReMe Tracker

  © भड़ास भड़ासीजन के द्वारा जय जय भड़ास२००८

Back to TOP