पीपुल्स समाचार आम जनों के बीच, भव्य लोकार्पण।
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2009
लम्बी प्रतीक्षा के बाद जब आज भोपाल में पीपुल्स समाचार का विमोचन हुआ तो आमजनों का पत्रकार और समाचार से विमुख होती पत्रकारिता से मानो एक आस जगी। पत्रकारिता और आम जनों के बीच बढती दुरी के बीच जब लोगों का समाचार लोगों के बीच लाने का वायदा सम्पादक के साथ समूह की ओर से कहा गया तो आम जनों के बीच एक आस सी जगती दिखाई दी।
नए ज़माने के साथ लोगों का अखबार, लोगों की ख़बर, लोगों की आवाज बनने का वायदा। उम्मीद की अखबार अपना वायदा निभाएगी।
नए ज़माने के साथ लोगों का अखबार, लोगों की ख़बर, लोगों की आवाज बनने का वायदा। उम्मीद की अखबार अपना वायदा निभाएगी।
देर आए मगर दुरुस्ती के साथ पत्रकारिता को समर्पित हो कर आए।
वरिष्ट पत्रकार और अखबार के सम्पादक के ओम प्रकाश सिंह जी की पत्रकारिता के प्रति निष्ठा और लोगों के प्रति समर्पण की बात कहना एक आस दिखाई दिया जहाँ पत्रकारिता अपने मानक और कसौटी पर खड़ा उतरेगा।
सिंह साहब से गले लिपटना और उनकी आँखों आने से आते खुशी के आंसू इस बात के प्रमाण।
आने वाले दिनों में अकबार अपने कसौटी पर खड़ा उतरे की उम्मीद के साथ अखबार का सफलता पूर्वक लोकार्पण के लिए सिंह साहब और पीपुल्स परिवार को हार्दिक बधाई।
Read more...
