हिंदुस्तान टाइम्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदुस्तान टाइम्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हिंदुस्तान टाइम्स क्यों चाहता है NO TV DAY?????

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

आजकल मुंबई में २९ जनवरी को "नो टीवी डे" के रूप में मनाने के लिये हिंदुस्तान टाइम्स ने युद्ध स्तर पर मुहिम छेड़ रखा है। सारा का सारा अखबार जो कि रद्दी के भाव में बेचने पर भी करोड़ों का मुनाफ़ा देता है इस मुहिम को समर्पित कर दिया गया है। इस मुहिम के विज्ञापन के लिये मुंबई की तमाम लोकल ट्रेनों को भी रंग डाला है। notvday.in नाम की एक मुहिम को समर्पित वेबसाइट बना डाली है। तमाम गैर सरकारी संगठन भी शायद इस मुहिम को सहयोग करने के लिये आगे आ गए होंगे। सब के सब मॉल मालिक खुश हैं क्योंकि जिस तरह विज्ञापन की थीम है उसमें तो पर्यटन मंत्रालय से लेकर विद्युत विभाग तक प्रसन्न है। सब अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएंगे लेकिन टीवी नहीं देखेंगे। आप दिन भर कुछ भी ऐसा करिये जो आप रोजाना ही करते हैं लेकिन टीवी मत देखिये ये निवेदन करा जा रहा है।
इसके क्या कारण हो सकते हैं क्या ये एक तरह का प्रयोग है टीवी मीडिया के राजस्व को टाइम्स ग्रुप द्वारा अपनी काग़ज़ी मीडिया की ताकत दिखाने का या इसके पीछे कुछ अन्य कारण है ये अभी खुल कर सामने नहीं आ पा रहा है। एक बात जो गौरतलब है कि इस मुहिम में कोई दूसरा अखबारी ग्रुप शामिल नहीं है सिर्फ़ हिंदुस्तान टाइम्स ही अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहा है शायद लालाजी प्रयोग कर रहे हैं।
जय जय भड़ास

Read more...

काश हमारे नेता आस्ट्रेलियन होते....

शनिवार, 22 नवंबर 2008

अरे भाई लोगों पिछले सप्ताह हिन्दुस्तान टाइम्स के मुंबई संस्करण में एक समाचार पढ़ने को मिला कि आस्ट्रेलिया में एक नया राजनैतिक दल रजिस्टर हुआ है जिसका नाम है "नेशनलिस्ट सेक्स पार्टी", इस पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका एजेंडा और मेनीफ़ेस्टो आदि मात्र एक सूत्रीय है और वह है सेक्स...सेक्स....सेक्स और बस सेक्स। यारों शायद इस पार्टी के लोगों ने हमारे एक हिंदी ब्लागर मित्र की बात को दिल पर ले लिया है जो कि मनीषा दीदी को बता रहे थे कि सेक्स जीवन का अभिन्न अंग है क्या आप बिना सेक्स के किसी किस्म की कुंठा नहीं महसूस करती हैं। यह पार्टी उन लोगों करीब बीस लाख लोगों को लक्ष्य में रख कर बनायी गयी है जो येन-केन-प्रकारेण पोर्नोग्राफी या अन्य सेक्स व्यवसायों से जुड़े हैं। अगर इस तरह की कोई राजनैतिक पार्टी हमारे देश में बन जाए तो गुरू गजब हो जाएगा; तमाम राजनेता दल बदल कर इस पार्टी में शामिल होने दौड़ पडेंगे फिर चाहे वह बीजेपी के हों या कांग्रेस या चिट्टू पिट्टू पार्टियां। अरे सोचो यारों इस देश में राजनेताओं ने धर्म से लेकर भाषा तक को मुद्दा बना कर पार्टियां बना रखी हैं सन १८५७ की भट्ठी पर राजनीति की रोटियां अब तक सेंकी जा रही है तो क्या इस महाविचार पर कोई राष्ट्रीय राजनैतिक दल हमारे देश में नहीं बन सकता?
जय जय भड़ास

Read more...
प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। कोई भी अश्लील, अनैतिक, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी तथा असंवैधानिक सामग्री यदि प्रकाशित करी जाती है तो वह प्रकाशन के 24 घंटे के भीतर हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यदि आगंतुक कोई आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक को सूचित करें - rajneesh.newmedia@gmail.com अथवा आप हमें ऊपर दिए गये ब्लॉग के पते bharhaas.bhadas@blogger.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं।
eXTReMe Tracker

  © भड़ास भड़ासीजन के द्वारा जय जय भड़ास२००८

Back to TOP