जब मुझ हिजड़े ने आपकी चिरकुट सी ट्रिक का भंडाफोड़ कर दिया है तो हमारे बड़े भाईसाहब और मुनव्वर आपा वगैरह किस स्तर की बुद्धि रखते हैं
गुरुवार, 19 मई 2011
अमित जैन भाई, बड़े खुशी से मैं आपकी इच्छा पूरी कर रही हूं लेकिन इतना बताना चाहती हूं कि ये सचमुच बच्चों के खेल जैसा ही है लेकिन अब आप और प्रवीण शाह भाई मेरे ऊपर ही सारे इल्ज़ाम मत लगा देना कि ये सब मैं कर रही हूं। मैंने तो बस इस बचकानी ट्रिक का खुलासा कर दिया है साथ ही हृदय से धन्यवाद हमारे बड़े भाईसाहब डा.रूपेश श्रीवास्तव जी का जिन्होंने हमें इस लायक बना दिया।
ये दोनो स्क्रीन शाट एक ही तारीख के लिये गये हैं जिन्हें कि प्रवीण शाह जी ने प्रस्तुत करा था मैंने इनकी ट्रिक का खुलासा करके आपकी इच्छानुसार आपके नाम में बदलाव कर दिया है साथ ही तमाम पोस्ट आपके द्वारा ही लिखी दर्शाई जा रही हैं। कैसा लगा ये छोटा सा नमूना?
पूरी उम्मीद है कि आपको मेरे इस खुलासे से संतुष्टि हो गयी होगी।
अब इन सब चिरकुट बातों से ऊपर उठ कर जरा आप और प्रवीण शाह भाई ये बताइये कि आप दोनो विद्वान साइंस और तर्कशास्त्र के पक्षधर माताजी की हत्या के संबंध में चल रहे तंत्र के बुरे प्रयोग के बड़े भाईसाहब डा.रूपेश जी के द्वारा बनाए वीडियो और उस पूरे प्रकरण की जांच कैसे कराने वाले हैं या बस झूठ है अंधविश्वास है चालाकी है धोखा है यही दोहराते रहेंगे। कम से कम इतना हमने करा तो अब आप लोग भी कुछ करिये ये प्रमाणित करने के लिये कि आप लोग बड़ी साइंटिफ़िक सोच रखते हैं और बाकी सारे भड़ासी दकियानूसी और अंधविश्वासी हैं। पूरा विश्वास है कि जब मुझ हिजड़े ने आपकी चिरकुट सी ट्रिक का भंडाफोड़ कर दिया है तो हमारे बड़े भाईसाहब और मुनव्वर आपा वगैरह किस स्तर की बुद्धि रखते हैं वो साइंटिफ़िक माइंड हैं या अंधविश्वासी???
जय जय भड़ास
