भिखारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भिखारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मुंबई के प्रशिक्षित भिखारी बच्चे

गुरुवार, 26 मार्च 2009

आपको मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर ऐसे भीख मांगते हजारों बच्चे मिल जाएंगे जो कि आपसे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि आप उनके चाचा या मामा हो जिनसे पैसे मांगना उनका हक है। आइसक्रीम वाले के पीछे लग कर सबने आइसक्रीम तो पा ली अब धंधे पर लगा जाए क्योंकि शाम को हिसाब देना होता है शायद यही चर्चा चल रही है इन लड़कियों में आइसक्रीम का मजा लेते हुए......

Read more...

अपने पूर्वजीवन में अपराधी रहा हूं

रविवार, 7 दिसंबर 2008

मैं तो अपने पूर्वजीवन में अपराधी रहा हूं इसलिये मेरे पास गर्व करने जैसा तो कुछ नहीं है। मुंबई आर्थर रोड से लेकर पुणे की येरवड़ा की जेल में काफी समय कई-कई बार बिताया है। मैं सोचता था कि मेरी दुनिया के बाहर रहने वाले लोग जो साफ़ सुथरे कपड़े पहनते हैं बीबी और बच्चों के साथ रहते हैं थोड़े तो शरीफ़ होते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है,शराफत किसी चिड़िया का नाम नहीं है जो कि सफ़ेदी के पेड़ों पर ही घोंसला बनाती है। आज मैंने लोकल ट्रेन में फ़र्स्ट क्लास मे देखा कि सोलह-अठारह साल की भिखारी लड़की भीख मांगने आयी तो एक सफेद सूट बूट पहने आदमी जो कि अपने लैपटाप कम्प्यूटर पर पिछले एक घंटे से चिपका था पहले तो बिना देखे झिड़क दिया फिर जब नजर उठा कर देखा तो सीधे नजर उसके फटे हुए ब्लाउज से अंदर जाती दिखी। मैं ठहरा पुराना पापी लेकिन औरतों का सम्मान करता हूं तो इसकी नजरों को देखा तो अपनी जगह से उठ कर इस हरामी के पास आ गया तो पता है भाइयों आज संडे के कारण ट्रेन खाली रहती है वो साला उसे सौ रुपये दिखा कर अपने साथ ले जाने के लिये उसकी गरीबी को खरीदने की कोशिश कर रहा था बोल रहा था कि और दूंगा। साला, कमीना मुझे देख कर सिटपिटा गया लड़की तो अगले स्टेशन पर उतर कर अगले डिब्बे में चली गयी लेकिन मेरा दिल नहीं माना तो मैंने इसको पूछा कि क्या बात कर रहे थे, साला अंग्रेजी बोलने लगा तो मैं क्या करता चटाचट तीन-चार मजबूत थप्पड़ जड़े साला सब अंग्रेजी भूल गया और माफ़ी मांगने लगा। मुझको पुलिस वाला समझ बैठा। मैं अब तक सोच रहा हूं कि मैंने ऐसा क्यों करा?

Read more...
प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। कोई भी अश्लील, अनैतिक, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी तथा असंवैधानिक सामग्री यदि प्रकाशित करी जाती है तो वह प्रकाशन के 24 घंटे के भीतर हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यदि आगंतुक कोई आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक को सूचित करें - rajneesh.newmedia@gmail.com अथवा आप हमें ऊपर दिए गये ब्लॉग के पते bharhaas.bhadas@blogger.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं।
eXTReMe Tracker

  © भड़ास भड़ासीजन के द्वारा जय जय भड़ास२००८

Back to TOP