"मिस्टर इंडिया" फिल्म के अनिल कपूर की तरह न दिखायी देने वाले ’इन्विज़िबल’ पुलिस वाले...

गुरुवार, 23 अप्रैल 2009

यहां मौजूद हैं "मिस्टर इंडिया" फिल्म के अनिल कपूर की तरह न दिखायी देने वाले ’इन्विज़िबल’ पुलिस वाले... अगर आतंकवादी देख लेंगे तो आएंगे ही नहीं ऐसा मुंबई पुलिस सोचती है। ये हैं नई मुंबई का एक उपनगरीय रेलवे स्टेशन "जुईनगर" का नज़ारा.... अगर कोई इनके बैठने की बैंच भी चुरा ले जाए लोकल में डाल ले जाए तो उसकी सुरक्षा तक के लिये वहां कोई दिखता है क्या????
न नज़र आने वाले पुलिस वाले इन बोरियों की दीवार के भीतर भी हैं आपको यकीन न हो तो आप मुंबई के किसी भी उपनगरीय स्टेशन पर जाकर देख लें। ये रात का चित्र नहीं बल्कि दिन दोपहर का चित्र है घड़ी में समय देखिये।
अब इन स्टेशनों पर आतंकवादी उतरें या साधु इस बात से मुंबई के शासन प्रशासन को क्या सरोकार? जब कोई एकबार फिर से मुंबई को पेल धरेगा तब उसे भी पकड़ कर दामाद बना कर रखेंगे जैसे कसाब को हम सबका जीजा बना कर रखा है।
जय जय भड़ास

1 टिप्पणियाँ:

mark rai ने कहा…

polish ko aapne jor se mara ..andaaj dhire waala hi raha...

प्रकाशित सभी सामग्री के विषय में किसी भी कार्यवाही हेतु संचालक का सीधा उत्तरदायित्त्व नही है अपितु लेखक उत्तरदायी है। आलेख की विषयवस्तु से संचालक की सहमति/सम्मति अनिवार्य नहीं है। कोई भी अश्लील, अनैतिक, असामाजिक,राष्ट्रविरोधी तथा असंवैधानिक सामग्री यदि प्रकाशित करी जाती है तो वह प्रकाशन के 24 घंटे के भीतर हटा दी जाएगी व लेखक सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। यदि आगंतुक कोई आपत्तिजनक सामग्री पाते हैं तो तत्काल संचालक को सूचित करें - rajneesh.newmedia@gmail.com अथवा आप हमें ऊपर दिए गये ब्लॉग के पते bharhaas.bhadas@blogger.com पर भी ई-मेल कर सकते हैं।
eXTReMe Tracker

  © भड़ास भड़ासीजन के द्वारा जय जय भड़ास२००८

Back to TOP